Homeपरिदृश्यटॉप स्टोरीविधानसभा चुनावों में जनता ने ढहा दिए बड़े-बड़े दिग्गजों के किले !

विधानसभा चुनावों में जनता ने ढहा दिए बड़े-बड़े दिग्गजों के किले !

spot_img

नई दिल्ली ( गणतंत्र भारत के लिए न्यूज़ डेस्क) : पांच राज्यों की विधानसभा चुनाव के नतीजे वैसे तो कई मायनों में चौंकाने वाले रहे लेकिन सबसे ज्यादा अचंभा इन राज्यों में कई बड़े और स्थापित चेहरों के विकेट गिरने से है। इस मामले में यूपी से ज्यादा चौंकाया पंजाब और उत्तराखंड ने। पंजाब में अकाली दल और कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के अलावा किसानों की पार्टी संयुक्त समाज पार्टी को भी भारी निराशा हाथ लगी। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू, अकाली दल के वयोवृद्ध शीर्ष नेता प्रकाश सिंह बादल, उनके बेटे सुखबीर सिंह बादल, पंजाब लोक कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह सभी चुनाव हार गए। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कांग्रेस के दिग्गज नेता हरीश रावत को जनता ने नो कह दिया। उत्तर प्रदेश में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू, उपमुख्यमंत्री केशस प्रसाद मौर्या और दलित नेता  स्वामी प्रसाद मौर्या भी अपनी- अपनी सीट हार गए।    

पंजाब

चरणजीत सिंह चन्नी

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भदौड़ और चमकौर साहिब, दो सीटों से चुनाव मैदान में थे। दोनों ही जगहों से वे चुनाव हार गए। .

नवजोत सिद्धू

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर ईस्ट सीट से चुनाव हार गए हैं। उन्हें आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार ने हराया।  

कैप्टन अमरिंदर सिंह

आम आदमी पार्टी की लहर में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी चुनाव हार गए। वे पटियाला से चुनाव मैदान में थे। उन्हें आप के उम्मीदवार अजीत पाल सिंह कोहली ने करीब 19 हजार वोटों से हराया।

प्रकाश सिंह बादल

पंजाब के पांच बार मुख्यमंत्री रहे और शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार प्रकाश सिंह बादल लंबी से चुनाव हार गए।

सुखबीर बादल

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल को भी चुनावी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। जलालाबाद सीट से सुखबीर सिंह बादल को आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार ने हराया।  

उत्तर प्रदेश

केशव प्रसाद मौर्या

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या सिराथू विधानसभा सीट से चुनाव हार गए। उन्हें पल्लवी पटेल ने हरा दिया।

अजय़ कुमार लल्लू

यूपी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू कुशीनगर स्थित तमकुहीराज सीट से चुनाव हार गए।  उनके खिलाफ मैदान में उतरे बीजेपी उम्मीदवार असीम कुमार ने उन्हें 81587 वोट से चुनाव हराया।

चंद्रशेखर आजाद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ गोरखपुर सीट से प्रत्याशी चंद्र शेखर आजाद को सिर्फ 6,069 वोट मिले। जबकि योगी आदित्य नाथ को एक लाख 15 हजार से ज्यादा वोट मिले।

स्वामी प्रसाद मौर्य

बीजेपी से समाजवादी पार्टी में आए स्वामी प्रसाद मौर्य की उम्मीदों को भी झटका लगा। फाजिलनगर से स्वामी प्रसाद मौर्य अपने प्रतिद्वंदी बीजेपी नेता सुरेंद्र कुमार कुशवाहा से हार गए। स्वामी 32,432 वोट से चुनाव हारे।

अवतार सिंह भड़ाना

राष्ट्रीय लोकदल के नेता अवतार सिंह भड़ाना भी अपना चुनाव हार गए। उन्हें बीजेपी उम्मीदवार धीरेंद्र सिंह ने 56,038 वोट से हराया।

इसी तरह योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल के कई मंत्री भी चुनाव हार गए हैं। इनमें गन्ना मंत्री सुरेश राणा और सतीश महाना शामिल हैं। केंद्रीय मंत्री, एस.पी.. सिंह बघेल, सरधना से संगीत सोम भी चुनाव गए हैं।  

उत्तराखंड

पुष्कर सिंह धामी

उत्तराखंड में बीजेपी तो प्रचंड जीत के साथ सत्ता में वापस आ गई लेकिन खटीमा सीट पर पार्टी को बड़ा झटका लगा। उत्तराखंड के निवर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चुनाव हार गए।  

हरीश रावत

उत्तराखंड में कांग्रेस के चुनाव अभियान का नेतृत्व करने वाले हरीश रावत अपनी सीट नहीं बचा सके। हरीश रावत को लालकुआं सीट से मात खानी पड़ी।

कर्नल अजय कोठियाल

आम आदमी पार्टी के नेता कर्नल अजय कोठियाल भी चुनाव हार गए हैं। वे उत्तराखंड में पार्टी के सीएम पद के चेहरे के रूप में प्रोजेक्ट किए जा रहे थे।

गोवा

गोवा में पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार चर्चिल अलेमाओ, उप मुख्यमंत्री मनोहर अजगांवर, उपमुख्यमंत्री चंद्रकांत कावलेकर और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर चुनाव हार गए हैं।

फोटो सौजन्य- सोशल मीडिया

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

- Advertisment -spot_img

Recent Comments